फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: घर लौट रहा था युवक, चट्टानी रास्ते से गुजरते समय हुआ दुर्घटना का शिकार, खाई से निकाला शव

Wed, 16 Mar 2022 05:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी

सार

चुन्नी बैंड से पैदल अपने घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। कुछ ही दूरी पर उसके साथी ने उसे बाइक से उतारा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालीमठ गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की चट्टानी रास्ते से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस और डीडीआरएफ (जिला स्तर पर बनाई डिस्ट्रिक डिजास्टर रिलीफ फोर्स) ने शव को खाई से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर व गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


युवक प्रबल लाल (30) पुत्र स्व. जंतरी लाल, गांव के दीपक कुमार के साथ गिंवाला गांव स्थित हेल्पेज इंडिया के अस्पताल में भर्ती लकवाग्रस्त रामलाल आर्य की कुशलक्षेम पूछने गया था। वापसी में वह साथ गए युवक के साथ मोटर साइकिल में आ रहा था, लेकिन चुन्नी बैंड में पैदल ही घर जाने की बात कहकर बाइक से उतर गया। 

ये भी पढ़ें...द कश्मीर फाइल्स: कितनी दर्दनाक थी वो रात, कैसे-कैसे हो रहे थे एलान...? पढ़ें- चश्मदीद कौल परिवार की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीमठ से तीन किमी पहले घपली पुल के समीप वह अचानक रास्ते से नीचे खाई में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। पुलिस और डीडीआरफ की टीम ने खाई से युवक का शव बरामद किया। ऊखीमठ के थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि घटना को लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें