फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ठीक होने के बाद पहली बार धार्मिक यात्रा पर निकले क्रिकेटर ऋषभ पंत, किए बदरी-केदार के दर्शन

Tue, 03 Oct 2023 12:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Cricketer Rishabh Pant News: पहले ऋषभ पंत बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में क्रिकेटर ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ प्रसाद पंत ने मंगलवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


बदरीनाथ में उन्होंने रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया। पूर्वाह्न 11.30 बजे ऋषभ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ सभा मंडप में उन्होंने करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना की। बीकेटीसी के अधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला एवं अंगवस्त्र भेंट किए।

इस मौके पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, अनसूया नौटियाल, अजीत भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, दोपहर करीब 2.30 बजे क्रिकेटर ऋषभ भगवान बदरीनाथ दर्शन के बाद केदारनाथ धाम पहुंचे। दर्शन करने के बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला एवं विभूति अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवाीर, पुजारी शिवलिंग, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद पंत, कुलदीप मौजूद रहे।

उत्तराखंड: चीन सीमा से लगे जादूंग गांव में फिर आबाद होंगे आशियाने, सरकार ने बनाई ये खास योजना


विज्ञापन

घर आते समय हुआ था हादसा

बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज से दिल्ली से रुड़की के ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सर्दी के मौसम में सुबह पांच बजे उनकी कार नारसन कस्बे में डिवाइर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी खाती चली गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें