फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Covid Update: एम्स ऋषिकेश में शुरू हुई कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी, शाम पांच बजे तक होगी जांच

Wed, 27 Dec 2023 07:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Uttarakhand Covid Update: कोरोना संक्रमण जांच के लिए ट्राॅमा सेंटर के सामने कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी एरिया बनाया गया है। इस ओपीडी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोविड संदिग्ध और फ्लू से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स में मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की आशंका को देखते हुए एम्स में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। ट्राॅमा सेंटर के समीप स्थापित ओपीडी क्षेत्र में फ्लू क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक संदिग्ध रोगी की कोविड जांच की जाएगी। एम्स ने फिलहाल कोविड संक्रमित मरीजों के लिए छह बेड भी रिजर्व किए हैं।

विज्ञापन


एम्स के पीआरओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से कोविड संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Dehradun News: 24 घंटे में मिले कोविड के 16 संदिग्ध मरीज, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. कालिया ने अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक कोविड संदिग्ध व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने को कहा है। कोरोना संक्रमण जांच के लिए ट्राॅमा सेंटर के सामने कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी एरिया बनाया गया है। इस ओपीडी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोविड संदिग्ध और फ्लू से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी। इसे ’फ्लू क्लीनिक’ का नाम दिया गया है।

डॉ. कालिया ने बताया कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान देखा गया कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलने में माहिर है, इसलिए फ्लू क्लीनिक में प्रत्येक ऐसे मरीज की जांच की जाएगी जो खांसी, बुखार, सर्दी और जुकाम जैसे लक्षणों से प्रभावित हो। आवश्यकता पड़ी तो ऐसे संदिग्ध मरीज का कोविड सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें