फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: रविवार को 12 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Sun, 22 Aug 2021 07:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में रविवार को छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 317 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 321 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण: देहरादून में आज से लगना शुरू हुआ स्पूतनिक-वी टीका, सीएम ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 9646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में चार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342749 हो गई है। इनमें से 329006 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

एम्स में भी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ शुरू

कोविड वैक्सीन लगाने के लिए अब गर्भवती महिलाओं को अब प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। एम्स ऋषिकेश स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक नुकसान गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ा था।

कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उस समय गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड वैक्सीन अनुकूल नहीं बताई गई थी। लेकिन विभिन्न परीक्षणों के उपरांत स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया।

एम्स निदेशक प्रो.रविकांत ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगानी चाहिए। कहा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यह सभी के लिए सुरक्षित है, लिहाजा अब किसी भी स्टेज की गर्भवती महिला कोविड वैक्सीन लगा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें