फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सीएम हैं वजह

Thu, 16 Jun 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
सरकार और संगठन पदाधिकारियों के बीच जारी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत और संगठन के एक पदाधिकारी की टिप्पणी से आहत पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि उन्हें कुछ जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सपा नेता असलम खान समेत कई लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। कार्यक्रम के दौरान किसी पदाधिकारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट से कुछ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


सीएम की टिप्पणी से हुए आहत
सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री ने कुछ टिप्पणी कर दी, जो प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को ठीक नहीं लगी। कार्यक्रम समाप्त होते ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के ही एक आला पदाधिकारी ने बताया कि हां यह सही है कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंपा है, जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है।

प्रकरण को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इस संबंध में जब प्रदेश उपाध्यक्ष से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें