शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन देने की योजना सौभाग्य का देहरादून से आगाज किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की भी शुरुआत की।
शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह और मु्ख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सौभाग्य योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग 3.5 लाख घरों में कनेक्शन दिया जाना है। शुक्रवार को ही पूरे प्रदेश में 10 हजार कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रभारी मंत्री योजना के तहत शुक्रवार कनेक्शन वितरित करेंगे।
वहीं शुक्रवार को थानो में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिसके पहले दिन बर्ड वाचिंग, फिल्म शॉ और परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा हेरिटेज वॉक होगी। जबकि 10 मार्च को बर्ड फोटोग्राफी कार्यशाला, रुरल ईको टूरिज्म कार्यशाला और 11 मार्च को इसका समापन होगा।