एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर आदित्य सैनी की तहरीर के आधार पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जानकारी कर रही है कि कहीं किसी अन्य व्यक्ति के साथ तो इस तरह की ठगी नहीं हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
10500 रुपये है शुभम का वेतन
शुभम आनंद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में गत छह महीने से काम रहा है। वह इस वक्त कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर है। उसका वेतन 10500 रुपये प्रति माह है। शुभम आनंद माउंट व्यू कॉलोनी आईटी पार्क का रहने वाला है। जबकि, उसका साथी शैलेंद्र गुसाईं कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश का रहने वाला है। वह इस वक्त टूर एंड ट्रैवल व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपियों ने कुछ समय पहले इस तरह की योजना बनाई थी। एसएसपी ने अपील की है कि यदि किसी ने इस प्रकार से रिश्वत दी है तो वह भी पुलिस को शिकायत कर सकता है।