फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: शादी में शामिल होकर काशीपुर लौट रहे दंपती की कार हुई हादसे का शिकार, दोनों की मौत, बेटी घायल

Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

दंपती हरिद्वार से घर लौट रहे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
कार हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे दंपती की यूपी के जिला बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटी और दूसरी कार में सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप चौहान (52) पुत्र स्व. प्रवीण सिंह अपनी पत्नी आंचल (50) व बेटी नेहा (24) के साथ बीते मंगलवार को हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होने कार से गए थे।

बृहस्पतिवार दोपहर वह हरिद्वार से घर लौट रहे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन


Bazpur:  ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में मातम

विज्ञापन

दोनों वाहनों की टक्कर में प्रदीप व उनकी पत्नी आंचल व बेटी नेहा और दूसरी कार के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद व उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल प्रदीप चौहान और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है।

घायल नेहा, धर्मेंद्र और सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवा कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप चौहान की ठाकुरद्वारा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है जबकि बेटी नेहा व बेटा यश चौहान जॉब करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें