फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर 

Tue, 13 Aug 2019 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश मंत्रिमंडल की आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पर बैठक होगी जिसमें कृषि और अकृषि भूमि का सर्किल रेट तय करने, साहसिक गतिविधियों के लिए अलग से निदेशालय का गठन सहित कुछ विभागों की सेवा नियमावलियों के संशोधन प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट में पारित एमडीडीए के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) का त्रुटि सुधार संशोधन प्रस्ताव आ सकता है। बैठक में लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली और इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टेंडर्ड के अस्पतालों में चिकित्सक और पैैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए तय मानकों को प्रदेश में प्रभावी बनाने का प्रस्ताव भी आ सकता है।

मुख्यमंत्री की गडकरी के साथ बैठक 
कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक दिल्ली रवाना होंगे। उनकी केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्री नितिन गडकरी के साथ प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर चर्चा होनी है। हरिद्वार कुंभ 2021 शुरू होने से पहले हाईवे और आउटर रिंग रोड के निर्माण का कार्य पूरा करने करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें