ईद- उल-अजहा के पर्व के अवसर पर सोमवार को दून में झमाझम बारिश में चकराता रोड स्थित ईदगाह में नमाजियो
शहर में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों अकीदतमंदों ने अमनो-अमान की दुआ की। इसके बाद सभी ने एक दूजे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
चकराता रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने जानवर की कुर्बानी दी है, उसी तरह अपने अंदर के शैतान का भी खात्मा करें। उन्होंने सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
माजरा स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों अकीदतमंद उमड़े। मौलाना शाकिर ने नमाज अदा कराई। पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद ताहिर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद के दिन सब्र, प्रेम, आपसी मेलजोल की तालीम पर गौर करना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने ईदगाह और मस्जिदों के बाहर लगे मेले में बच्चों ने चाट, कुल्फी, आइसक्रीम का स्वाद चखा।
इसके अलावा धामावाला मस्जिद, ईसी रोड मस्जिद, मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह, माजरा मस्जिद, अजबपुर मस्जिद, माजरा ईदगाह, शिया मस्जिद ईसी रोड, कांवली ग्राम मस्जिद] किशननगर मदरसा आदि में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।