वहीं सीएम ने मंत्रियों को बारिश से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए कहा है। बद्रीनाथ में यूपी पर्यटन विभाग को .401 हेक्टेयर भूमि देने को मंजूरी मिल गई है। कार्मिक विभाग की नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दे दी गई है।
वहीं बैठक में निर्णय लिया गया है कि, गढ़ी कैंट में पांच सितारा होटल का निर्माण कर रही कंपनी को सरकार पैसा वापस देगी। साथ ही खनन नियमावली 2005 में आंशिक संशोधन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।