फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: मौन पालन नीति को मिली मंजूरी, छह साल में 25 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

Wed, 25 Feb 2026 09:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर एक लाख 27 हजार मौन बॉक्स दिए जाएंगे। छह साल के लिए 111 करोड़ की यह योजना तीन-तीन साल के लिए दो चरणों में चलेगी।
विज्ञापन
मौन पालन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी मिल गई। कैबिनेट में इसके लिए आए प्रस्ताव में कहा गया कि मौन पालन राज्य में किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन सकता है। विभागीय सचिव एनएन पाण्डेय के मुताबिक छह साल में 25 हजार किसान मौन पालन योजना से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर एक लाख 27 हजार मौन बॉक्स दिए जाएंगे। छह साल के लिए 111 करोड़ की यह योजना तीन-तीन साल के लिए दो चरणों में चलेगी। योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण देने से लेकर बाजार तक उपलब्ध कराया जाएगा।

Uttarakhand: 1.10 लाख करोड़ होगा बजट का आकार, महिला-बच्चों को मिलेगा बढ़ा पोषाहार, जानें कैबिनेट के फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में इस संबंध में आए प्रस्ताव में कहा गया कि वर्तमान में राज्य सरकार का लक्ष्य शहद उत्पादन के साथ ही फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में एपिस मेलिफेरा और पर्वतीय जिलों में एपिस सेराना मौन के माध्यम से मौन पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें