फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decision: उत्तराखंड में होगी सेब की नर्सरी तैयार, किसानों को मिलेंगे अच्छी किस्म के पौधे

Wed, 25 Feb 2026 09:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि योजना का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सेब रोपण सामग्री का उत्पादन बढ़ाना है।  
विज्ञापन
सेब। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सेब की नर्सरी तैयार कर किसानों को अच्छी किस्म के पौधे दिए जाएंगे। कैबिनेट में इस संबंध में आए प्रस्ताव में सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि योजना का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सेब रोपण सामग्री का उत्पादन बढ़ाना है। इससे राज्य में उच्च घनत्व वाली सेब नर्सरियों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्य में औद्यानिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही अन्य राज्यों, देशों से सेब की पौध आयात पर निर्भरता कम होगी। विदेशी कीटों, रोगों के संक्रमण का खतरा कम होगा। वहीं, इससे स्थानीय स्तर पर खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: 1.10 लाख करोड़ होगा बजट का आकार, महिला-बच्चों को मिलेगा बढ़ा पोषाहार, जानें कैबिनेट के फैसले
विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि उच्च घनत्व वाली सेब नर्सरी की स्थापना के लिए 10 एकड़ तक आवेदन करने वाले आवेदकों को 50 प्रतिशत की राज सहायता एवं 10 एकड़ से अधिक तक आवेदन करने वाले आवेदकों को 40 प्रतिशत की राज सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें