फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों की बंपर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू

Mon, 14 Dec 2020 02:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 1238 पदों के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से होगी नर्सों की भर्ती
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के पदों पर नौकरियों का पिटारा खुल गया है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने स्टाफ नर्सों के 1238 पदों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। 14 दिसंबर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। पहली बार प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से स्टाफ नर्सों की भर्ती कराई जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है। जिससें प्रदेश में पांच हजार स्टाफ नर्सों की जरूरत है। पहले चरण में 1238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।


स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से खाली पदों के प्रस्ताव के अनुसार उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 14 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त करने के लिए 12 जनवरी, अस्वीकृत आवेदन पत्रों की सूची 25 जनवरी को जारी होगी और 30 जनवरी तक प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। 20 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सात मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं के लिए 80 प्रतिशत पद

स्टाफ नर्सों के 1238 पदों में 80 प्रतिशत महिला अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। जबकि 20 प्रतिशत पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। 990 पदों पर महिलाओं और 248 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

200 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
स्टाफ नर्सों के पद के लिए पहली बार लिखित परीक्षा होगी। अभी तक साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाता था। पहली बार स्टाफ नर्सों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिसमें 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। 100 अंक नर्सिंग कोर्स से संबंधित विषय पर पहला प्रश्न पत्र और 100 अंक का सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन का दूसरा प्रश्न पत्र होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें