फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को, 15 को जारी होगी अधिसूचना

Tue, 14 Jan 2020 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदेश संगठन को निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी दिन केंद्रीय पर्यवेक्षक के  रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुंचेंगे। उनकी देखरेख में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

भट्ट ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को वे अपना पूरा सहयोग देंगे। इस संबंध में अपनी इच्छा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करना चाहते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर महीने में होना था। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण अभियान के चलते पार्टी ने चुनाव टाल दिए। इस बीच केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के पैनल को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में संभावित दावेदारों के नामों पर विचार हुआ था। पैनल के नाम केंद्रीय नेतृत्व भेज दिए गए थे। 

कुमाऊं से ब्राह्मण नेता को मिल सकती है कमान

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति होने के आसार हैं। पार्टी क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर नया कप्तान चुनेगी। वर्तमान में प्रदेश सरकार की बागडोर त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों में है। रावत गढ़वाल से हैं और क्षत्रिय हैं।

अब संगठन की कमान कुमाऊं से ब्राह्मण नेता के हाथों सौंपने की संभावना है। इस आधार पर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत, कैलाश जोशी, केदार जोशी और कैलाश पंत के नाम चर्चा में हैं। लेकिन अजय भट्ट अपने संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक समय देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें