प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे कहते हुए दुख है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कुशलता के साथ इस अधिनियम को सदन में रखा था, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। हम 2029 में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे, इसलिए सदन में ये संशोधन लाए।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों ने ये बिल गिराने के बाद मेज थपथपाकर कुटिल मुस्कान दिखाई। आजनये आक्रोश यात्रा महिलाओं की सड़कों पर उतरी है। वो समय जल्द आएगा जब हम महिलाएं इस विपक्षी दलों को विधानसभा या संसद में नहीं पहुंचने देंगे