कंपनी द्वारा जौलीग्रांट से प्रति व्यक्ति किराया एक लाख 35 हजार और रात्रि विश्राम के बाद करीब डेढ़ लाख रुपये रखा गया है। इसमें वीआईपी दर्शन, खाना आदि शामिल हैं। कंपनी का हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से लगातार चौथे साल दो धामों के लिए अपनी उड़ान भरेगा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एमआई 17 की उड़ान दूसरे हेलिकॉप्टर की तुलना में काफी सुगम और सुरक्षित होती है। इसमें दो इंजन लगे होते हैं। इसलिए इसका किराया भी दूसरे हेलिकॉप्टर से अधिक होता है।
20 मई तक की बुकिंग फुल
इस हेलिकॉप्टर से यात्रा की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। कंपनी बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक उड़ानें संचालित करेगी। उसके बाद बरसात बाद 15 सितंबर के बाद फिर से उड़ान शुरू की जाएगी।
कंपनी लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 से उड़ान शुरू करने जा रही है। डीजीसीए की टीम द्वारा उड़ान और हेलीपैड का निरीक्षण किया गया है। मौसम ठीक रहने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हेलिकॉप्टर 20 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होगा।
- पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन