उन्होंने अफसोस जताया कि राज्य में एक भी महिला प्रत्याशी को कांग्रेस ने लोकसभा भेजने लायक नहीं माना। कहा, जनता का मूड मोदी को आशीर्वाद देने का है। जनता जानती है कि पीएम मोदी की गारंटी एकदम पक्की है, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया है। दावा किया, राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा पांच लाख से अधिक अंतर से जीतेगी।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, अनिल गोयल, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और कमलेश उनियाल भी उपस्थित थे।
स्टार प्रचारकों की सूची तैयार
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी ने दुष्यंत कुमार गौतम मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। पीएम मोदी की कम से कम दो दौरे होंगे। सभी शीर्ष नेतृत्व प्रचार में आएंगे।