फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के भाजपाई भी मोदी के नक्शे कदम पर

Thu, 21 Nov 2013 09:41 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की लोकसभा सीटों पर भाजपाई दावेदार पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र भाई मोदी के नक्शे कदम पर हैं। ज्यादातर दावेदार सोशल साइट का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। पौड़ी से टिकट के दावेदार अनिल बलूनी ने तो केवल पौड़ी लोकसभा सीट का ही फेसबुक पर एक एकाउंट खोला है। केवल इसी लोकसभा क्षेत्र के लोगों से फ्रैंडशिप की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्ष नहीं होने के कारण ज्यादातर नेताओं ने एक्सपर्ट की टीम साथ रखी है।
विज्ञापन


मोदी का जलवा कायम
सोशल नेटवर्किंग पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र भाई मोदी का जलवा कायम है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर मोदी छाए है। इधर उत्तराखंड में भी टिकट केदावेदार मोदी की राह पर हैं। नैनीताल लोकसभा सीट से दावेदार बलराज पासी के अभी तक अपने पेज 50 हजार से ज्यादा लोगों को जोड़ चुके हैं। पार्टी के दिग्गज भगत सिंह कोश्यारी भी अपने पेज पर 25 हजार लोगों को लिंक कर चुके हैं। बची सिंह रावत ने कोशिश तो की लेकिन कुछ पीछे रह गए। एक अन्य दावेदार अरविंद पांडे वैसे तो ऑन लाइन रहने के बहुत शौकीन नहीं है लेकिन उनकी टीम लगातार फेसबुक पर नेताजी को सक्रिय किए हुए हैं।

अनिल बलूनी चर्चा में
पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से दावेदार अनिल बलूनी काफी दिनों से यही कर रहे हैं। उन्होंने पौड़ी लोकसभा सीट के नाम से ही एक फेसबुक एकाउंट खोला है। इस एकाउंट में केवल पौड़ी क्षेत्र के लोगों को ही ऑन लाइन मित्र बनाया जा रहा है। रामनगर, मुनिकीरेती, कोटद्वार, श्रीनगर व कर्णप्रयाग से उनकी टीम उनकेसमाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को अपलोड कर रहे हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार ट्विटर पर जुड़े है और प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बल्क मैसेजिंग के माध्यम से संवाद बनाए हुए हैं। सात हजार से ज्यादा लोग उनके साथ लिंकअप हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार लोकसभा में नरेश बंसल इस मामले में सबसे आगे हैं। प्रोफेशनल डिजाइनरों की टीम पोस्टर बैनर केडिजाइन तैयार कर अपलोड कर रही है। उधर, टिहरी लोकसभा सीट से दावेदार मुन्ना सिंह चौहान वैसे तो ऑन लाइन के शौकीन नहीं है लेकिन उन्होंने भी इस बार एक्सपर्ट की एक टीम अपने साथ जोड़ रखी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें