फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिल लाओ इनाम पाओ योजना...खत्म हुआ इंतजार, अब 19 अक्तूबर को मिलेंगे पुरस्कार

Mon, 16 Oct 2023 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तीन हजार विजेताओं को स्मार्ट मोबाइल फोन, वॉच और एयर बड्स वितरित करने की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत अप्रैल व मई माह के लकी ड्राॅ विजेताओं का पुरस्कार के लिए इंतजार खत्म हो गया है। साढ़े चार महीने के बाद राज्य कर विभाग की ओर से 19 अक्तूबर को विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तीन हजार विजेताओं को स्मार्ट मोबाइल फोन, वॉच और एयर बड्स वितरित करने की शुरुआत करेंगे। जीएसटी बिल के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में चलाई जा रही बिल लाओ इनाम पाओ योजना के लकी ड्राॅ विजेताओं को पुरस्कार न मिलने और जून से सितंबर माह के लकी ड्रा न निकालने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस पर संज्ञान लेते हुए राज्य कर विभाग ने लकी विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने की तिथि तय कर दी है। अप्रैल और मई 2023 के विजेताओं को 19 अक्तूबर को पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य कर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रदेश में एक सितंबर 2022 से बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू की गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Kranti Dal: उक्रांद की दूसरी जंबो केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित, पांच बने केंद्रीय उपाध्यक्ष
विज्ञापन


योजना के तहत सामान खरीद के जीएसटी बिल पर हर महीने लकी ड्राॅ से 1500 विजेताओं को पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें 500 स्मार्टफोन, 500 स्मार्ट वॉच और 500 एयर बड्स के पुरस्कार शामिल हैं। अपर आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल ने बताया कि वित्त मंत्री की उपस्थिति में लकी ड्राॅ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसी माह के अंत जून से सितंबर माह का लकी ड्राॅ निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें