कोटद्वार: मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक मकान में अचानक आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार लोगों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में किया कांड; सभी फरार
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर