फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सवा लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू

Fri, 13 Nov 2026 04:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज जारी हो गईहै। इसके साथ ही नए वोट बनवाने का काम भी शुरू हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। उत्तराखंड में मतदाता 71 लाख से बढ़कर 72,78,035 हो गए है। दावे-आपत्ति पर 28 दिसंबर तक निर्णय ईआरओ को करना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं। सूची के अनुसार, हरिद्वार में 12.64 लाख मतदाता हैं। देहरादून में 12.28 लाख, ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं। 

वहीं, प्रदेश में बूथ 12,543 से घटकर 12,498  हो गए हैं। दो बूथ बढ़े हैं।वहीं, 27 बूथ का पुनर्निधारण किया गया।  29 नए बूथ, 74 पुराने बूथों को रि स्ट्रक्चर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें