फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा

Tue, 17 Nov 2026 05:19 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें सुर्खियों में रहीं। गढ़वाल में तीन दर्दनाक हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सीएम धामी ने आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। उधर, कांग्रस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के घर बाहर प्रदर्शन किया। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड: एक के बाद एक तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, 14 जिंदगियां खत्म, 36 घायल, परिवारों में पसरा मातम

विज्ञापन

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आई। टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। कहीं यात्री बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी तो कहीं बोलेरो और मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गए। पढ़ें पूरी खबर

गूलर बस हादसा: सीएम ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख की सहायता 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत गूलर में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर, पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख 

उत्तराखंड में आज सुबह हुए भीषण बस हादसे को लेकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। तीनों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पढ़ें पूरी खबर 

ढाई घंटे इंतजार, फिर टूटी जिंदगी की डोर: एंबुलेंस में चालक नहीं था, युवा व्यापारी की मौत; सिस्टम पर उठे सवाल

Trending Videos
विज्ञापन

चमोली: बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने पीपलकोटी में की घोषणा 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत महिला समूहों को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, घोषणा के दौरान प्रोत्साहन राशि की धनराशि और किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलकित आर्य से जुड़ी चैट वायरल होने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उनके घर के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें