फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

Tue, 24 Nov 2026 04:08 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सीएम धामी ने भी खटीमा में बड़ी घोषणा की। उधर, रायवाला में फायरिंग का मामला सामने आया। दून के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान की भी विशेष मान्यता है। इसी परंपरा के तहत धर्मनगरी हरिद्वार में भी सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

खटीमा: मुख्यमंत्री धामी ने किया झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर मेले की शुरुआत की और शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया और काला पुल के पास नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाट बनाने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

चमोली: जयकारे और जागरों के साथ हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद, छह माह बाद बैशाख पूर्णिमा पर खुलेंगे

वाण में स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए मंगलवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। अब मंदिर बैसाख की पूर्णिमा को फिर खुलेगा। मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने दीया जलाया, जिसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: असली मालिक की जगह खड़ा किया फर्जी व्यक्ति, दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी मामला 

जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में राजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने असली जमीन मालिक की जगह रजिस्ट्री के समय एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर दिया और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इसके बाद वादी से करोड़ों रुपये की रकम लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

Trending Videos
विज्ञापन

रायवाला: पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने की पांच राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से हरिपुर कला में दहशत 
गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पढ़ें पूरी खबर

विकासनगर:  नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप 

कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें