फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, अब तक आए 423 से ज्यादा सवाल

Sun, 28 Jul 2024 03:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम पूरी तैयारी में जुटी है। अब तक करीब 423 सवाल आ चुके हैं।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सचिवालय ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारी तेज कर दी है। अब तक 423 से अधिक प्रश्न आ चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जहां भी चाहेगी, उस हिसाब से विस सत्र कराया जाएगा।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने ई-विधानसभा के लिए बजट जारी किया था जिसमें राज्य सरकार ने भी मदद की है। इससे पहले चरण में देहरादून स्थित विधानभवन को ई-विधानसभा के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह काम 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटाइज तो नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उसमें विधायकों की भी ट्रेनिंग होनी है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर के भीतर नई बिल्डिंग भी तैयार हो रही है जिससे जल्द ही विधायकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं केदारनाथ में सोने की परत मामले की जांच

Trending Videos
विज्ञापन

मानसून जाने के बाद गैरसैंण में भी ई-विधानसभा का काम कराया जाएगा। सत्र की तैयारी के सवाल पर विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम पूरी तैयारी में जुटी है। अब तक करीब 423 सवाल आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जब भी तिथि व स्थान तय करेगी, उस हिसाब से ही सत्र कराया जाएगा।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराना चाहती है कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह गैरसैंण में ही आगामी सत्र आयोजित कराना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के कारण बाधित होती है। विपक्ष चाहता है कि सदन पूरे समय संचालित हो। उनकी बात सुनी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें