इंक्यूबेशन सेंटर के लिए तकनीकी, वित्तीय सहयोग मांगा
सीएम ने राज्य में केंद्र सरकार से इंक्यूबेशन केंद्र स्थापित करने के लिए तकनीकी और वित्तीय सहयोग का अनुरोध किया। कहा, विकसित भारत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए क्लस्टर आधारित इंक्यूबेशन सेंटर और ग्रोथ सेंटर महत्वपूर्ण साबित होंगे। प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो रूरल इंक्यूबेशन सेंटर तथा 110 ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं।
कृषि सिंचाई योजना में शामिल हो लिफ्ट इरिगेशन
मुख्यमंत्री धामी ने लिफ्ट इरिगेशन को पीएम कृषि सिंचाई योजना की गाइडलाइन्स शामिल करने का अनुरोध किया। ऐसा होने पर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगाई जा रही लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं के लिए अनुदान मिल सकेगा।
शहरों के बीच काउंटर मैग्नेट एरिया बनाने होंगे
सीएम ने देश के कई शहरों के बीच काउंटर मैग्नेट एरियाज विकसित करने की वकालत की। कहा, किसी भी विकसित राष्ट्र में उनके शहरी क्षेत्र ग्रोथ इंजन के रूप में विशेष योगदान देते हैं। रोजगार सृजन बड़े शहरों में अधिक होता है, जिससे इन शहरों में अत्यधिक जनसंख्या के कारण मूलभूत सुविधाएं देना कठिन हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए देश के कई शहरों के बीच काउंटर मैग्नेट एरियाज विकसित करने होंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना शोध विकास एवं नवाचार के लिए एआई रेडीनेस और क्वांटम रेडीनेस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।