उत्तर प्रदेश के चुनावों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इस बारे में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के साथ उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने चर्चा की है।
इसके पीछे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान अहम वजह बताई गई है। आयोग को यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अराजक तत्वों के भारी दखल की बात बताई गई है।
सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों आयोग से तमाम बिंदुओं पर चर्चा के दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में मतदान के लिए उन्हीं तारीखों को तय करने के लिए कहा है, जिन पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव निर्धारित किए जाएं।