फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: स्थानीय दावेदारों के बागी तेवरों के बाद भाजपा ने डोईवाला में गैरोला को बनाया उम्मीदवार

Fri, 28 Jan 2022 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मैदान से हटने के बाद से चर्चाओं में आई डोईवाला विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना के बाद स्थानीय भाजपाई विरोध में उतर आए थे।
विज्ञापन
बृज भूषण गैरोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा द्वारा डोईवाला विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। स्थानीय दावेदारों के विरोध के बाद भाजपा ने डोईवाला से बृज भूषण गैरोला को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना के बाद स्थानीय भाजपाई कर रहे थे विरोध
डोईवाला से दीप्ति रावत को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना के चलते स्थानीय टिकट के दावेदार विरोध कर रहे थे। दबाव में आकर पार्टी ने गैरोला को टिकट दिया है। डोईवाला सीट पर पहली बार कांग्रेस और भाजपा ने स्थानीय प्रत्यशियों को मैदान में उतारा है।

Uttarakhand Assembly Election 2022: दिग्गजों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मैदान से हटने के बाद से चर्चाओं में आई डोईवाला विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना के बाद स्थानीय भाजपाई विरोध में उतर आए थे। उन्होंने बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने पर इसका कड़ा विरोध करने का फैसला किया था। टिकट के स्थानीय दावेदारों के बागी तेवरों से पार्टी भी दुविधा में थी और टिकट का एलान नहीं कर पा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें