फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत, एक घायल

Wed, 18 Sep 2024 06:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand Accident News: पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर सेमला व काटल के बीच मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
वाहन खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के श्रीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया। कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर शाम चार बजे सेमला व काटल के बीच में मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है वाहन इस मार्ग से न्यूली की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस एवं राजस्व टीम ने राहत कार्य कर शवों को खाई से निकाला।

Uttarakhand News:  उत्तरकाशी में हादसा..भटवाड़ी के पास नदी में गिरा वाहन लापता, एसडीआरएफ ढूंढने में जुटी
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इनकी गई जान

कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया (31) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मनोज (29) निवासी अमरोली घायल हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें