फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंदाकिनी नदी में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल और एक लापता 

Wed, 12 Aug 2020 04:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही वाहन चालक अभी लापता है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव के लिए निकली एक स्कार्पियो गाड़ी गौरीकुंड मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर लगभग 200  मीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। 


वाहन में चार लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वाहन और चालक का कोई पता नहीं लग पाया है।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया रोष

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन तब तक मीनाक्षी सजवाण और अलका असवाल की मौत हो गई थी। वहीं,  अर्जुन सिंह घायल था। चालक  राकेश सिंह अभी भी लापता है।
 
उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के दो घंटे बाद रेस्क्यू शुरू करने पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर सरकारी तंत्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू होता तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी। इधर, एसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने घायल और मृतकों को खाई से निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें