त्रिलोक सिंह, राजदीप सिंह (6) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी चंपावत, मोहन सिंह, हयात सिंह मटियाली, महिपाल आर्या, विनोद निवासी गौनियारों और जगदीश आर्या निवासी ल्वाड़-डोबा घायल हो गए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ डीएम से वार्ता कर मृतकों का ओखलकांडा में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम की सहमति के बाद ओखलकांडा में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। पटवारी मोहम्मद शकील ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस दौरान मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, खीम सिंह बिष्ट आदि रहे।
परिवार में दो मौतें होने से टूटा दुखों का पहाड़
बोलेरो में सवार गोमती देवी और उसके पांच साल के बेटे की हादसे में मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा राजदीप घायल हो गया। घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा है कि महिला पंजाब से ल्वाड़ डोबा अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी।