जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन, फल, सब्जी की दुकानों पर प्रत्येक वस्तु की रेट लिस्ट चस्पा कराई जाए और समय-समय पर इसकी जांच भी की जाए। इसी प्रकार उन्होंने मेडिकल स्टोर पर दवाई का स्टॉक, मूल्य आदि का भी निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, उनको होम आइसोलेशन किट मिल रही है या नहीं।
जिले में 2419 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जिले में 2419 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 87439 हो गयी है, जिनमें कुल 56940 लोग स्वस्थ चुके हैं। वर्तमान में 27942 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को कुल 5435 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।