फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रामनगर मार्ग पर खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत, 27 अप्रैल को थी शादी

Tue, 20 Apr 2021 01:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर

सार

  • रामनगर भतरोंजखान मोटरमार्ग पर हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। हादसे में मृतक लड़की की 27 अप्रैल को शादी थी।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह रामनगर भतरोंजखान मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। चौड़ीघट्टी क्षेत्र में एक कार 250 से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में हादसे में मृतक लड़की किरण रावत (29) पु़त्री कमल रावत की 27 अप्रैल को शादी थी। जिसके लिए कमल सिंह रावत (55) का परिवार दिल्ली से अपने पैतृक गांव धमेड़ा आ रहा था। उसी कार में वो लड़का भी था जिससे शादी होनी थी। इस दौरान सुबह करीब आठ बजे उनकी कार चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। लड़का हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उत्तराखंड: हंसी-खुशी शादी से लौट रहे थे कार सवार, हुआ हादसा और कई घरों में छाया मातम, तस्वीरें
विज्ञापन


इस दौरान हादसे में घायल हुए कुछ लोग किसी तरह पहाड़ी चढ़कर सड़क तक पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना लोगों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से किसी तरह फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक पिता और बेटी की मौत हो चुकी थी। 

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। उन्होंने हादसे की जानकारी अल्मोड़ा एसएसपी पंकज भट्ट को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घायलों के नाम
- चालक बागंबर सिंह पटवाल पुत्र निवासी कपसोली मासी।
-  हेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण ।
-  नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह सिनौड़ा गांव ।
- मंजू देवी पत्नी कमल सिंह रावत निवासी धमेड़ा बाजन भिकियासैंण।
- ललित सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट बाजन।
- श्याम रावत पुत्र कमल सिंह निवासी धमेड़ा बाजन।

विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबकर दंपती और मासूम पोती की मौत

चंपावत में सोमवार शाम तेज हवा में पाखड़ का पेड़ उखड़कर गिरने से उसके नीचे छांव में सो रहे पति-पत्नी और उनकी चार माह की मासूम पोती की दबकर मौत हो गई। वहां बैठे अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। हादसा रेलवे क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर अग्निशमन, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती यहां कबाड़ बिनकर गुजर-बसर करते थे।  

हादसे में शाहजहांपुर के निगोई थानाक्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी अमर सिंह (45) पुत्र प्यारे और उसकी पत्नी सुनीता (42) की घटना स्थल में ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी तीन माह की पोती आशा पुत्री नरेश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें