फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की पहल, दूसरे राज्यों के छात्र-छात्राओं को विमान से भेजा घर

Tue, 20 Apr 2021 01:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ग्राफिक एरा विवि की ओर से दूरस्थ राज्यों और स्थानों के छात्रों के लिए विमान की व्यवस्था की गई थी। ज्यादातर छात्र-छात्राएं शाम तक अपने घर भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
विमान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राफिक एरा विवि ने सोमवार को करीब सौ छात्रों को विमान से उनके घर भिजवाया। विवि की ओर से दूरस्थ राज्यों और स्थानों के छात्रों के लिए विमान की व्यवस्था की गई थी। ज्यादातर छात्र-छात्राएं शाम तक अपने घर भी पहुंच गईं।

विज्ञापन


देहरादून में कोरोना का सितम: सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाएं तो हैं, पर बेड नहीं

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि ने यह फैसला लिया था। ज्यादातर छात्र कुछ समय पहले ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर विवि आ रहे थे, लेकिन राज्य सरकार के ऑफलाइन कक्षाओं को बंद करने की घोषणा और कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए उन सभी छात्रों को वापस भेजने का फैसला लेना पड़ा। प्रत्येक छात्र को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त, 12वीं की स्थगित

सोमवार सुबह छात्र अलग-अलग विमान से आंध्र प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, वाराणसी और लखनऊ पहुंचे। विवि की इस पहल का छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्वागत किया। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि माता-पिता ने घर से हजारों किलोमीटर दूर अपने बच्चों को हमारे भरोसे छोड़ा है। ऐसे में हम इस विश्वास को नहीं तोड़ सकते। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य की गई है, वहां के छात्रों के टेस्ट कराए गए हैं।

Trending Videos

आईजीएनएफए में ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और डीओपीटी ने फील्ड ट्रेनिंग के साथ क्लास ट्रेनिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके बाद इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी (आईजीएनएफए) में ट्रेनी आईएफएस अफसरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण की कवायद शुरू की गई है।

आईजीएनएफए के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि फिलहाल सभी ट्रेनी आईएफएस अफसरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी प्रकार की फील्ड ट्रेनिंग और क्लास ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है।

ट्रेनी आईएफएस अफसरों को केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन कड़ाई से करने की सख्त हिदायत दी गई है। यदि कोई गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ाए बेड

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत भूमि अस्पताल ऋषिकेश में 140 बेड बढ़ाए गए हैं। सिनर्जी अस्पताल को पेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

सीएमओ को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 आईसीयू बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी जिले में 51 आईसीयू, 316 ऑक्सीजन और 471 साधारण बेड उपलब्ध हैं। 

होम आइसोलेशन को ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

होम आइसोलेशन के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक ऑफलाइन व्यवस्था में लोगों को परेशान होना पड़ता था। अब दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट https://dsclservices.org.in/self-isolation.php पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

इससे अनुमति की प्रक्रिया आसान होगी। वहीं, संबंधित व्यक्ति तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाना और निगरानी भी आसान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें