Uttarakhand Accident News: रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीनगर के गंगानाली में स्वीत पुल डैम कालोनी के पास एक कार साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के करीब रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही उसमें सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आ गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर सुनील रावत ने बताया कि घटना में दिनेश (50) पुत्र दयालु ग्राम सौड़ भटगांव, थाना अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग की मौत हो गई है। वहीं, तौफीक अहमद (52) पुत्र रफीक अहमद निवासी अलकनंदा विहार श्रीनगर की हालत नाजुक बनी हुई है। विश्वपति भट्ट (52) पुत्र वासुदेव भट्ट निवासी चौरास और सुमाड़ी निवासी राकेश को गहरी चोटें आई हैं। बताया कि घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बताया घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।