फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिसीमन से प्रदेश में वजूद में आईं 37 नई ग्राम पंचायतें, अब शुरू होगी आरक्षण की प्रक्रिया

Wed, 28 Aug 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया गया था। परिसीमन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी या बढ़ी है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई हैं। जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है। पंचायतों के परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया गया था। परिसीमन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी या बढ़ी है।

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया DDRS का शुभारंभ, QR CODE से होगा पहाड़ों में प्लास्टिक कचरे का निपटान
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की एक रिपोर्ट में मुताबिक, परिसीमन से 13 पंचायतें घटी हैं। जबकि 50 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से 37 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 16 पंचायतें, उत्तरकाशी में 13, देहरादून में 8, चमोली में 5, ऊधमसिंह नगर में 4, बागेश्वर में 3 और चंपावत में एक पंचायत बढ़ी हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में पांच-पांच, नैनीताल, टिहरी व चमोली में एक-एक ग्राम पंचायत घटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें