फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : प्रदेश में 300 शिक्षकों के होंगे तबादले, नए स्कूलों में तैनाती के लिए किया जाएगा कार्यमुक्त

Thu, 23 Jul 2020 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में शैक्षिक सत्र 2019-20 में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने जिन शिक्षकों के तबादले की सिफारिश की थी। उनके अब तबादला आदेश जारी करने के साथ ही उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। शासन की ओर से बुधवार को इस संबंध में शिक्षकों को नए संवर्ग में पदभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला समिति की सिफारिश पर वर्तमान तबादला सत्र को शून्य घोषित किए जाने से पहले शैक्षिक सत्र 2019-20 में तबादला एक्ट की धारा 27 के तहत जिन शिक्षकों के आदेश हुए थे। प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के उन शिक्षकों को नवीन संवर्ग में कार्यभार ग्रहण कराने की अनुमति प्रदान की गई है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के शिक्षकों की संख्या करीब तीन सौ है। इसमें अधिकतर शिक्षकों को सुगम के स्कूलों में तैनाती मिलेगी। जबकि कुछ शिक्षक पहाड़ से पहाड़ के स्कूलों के लिए कार्यमुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें कुछ गंभीर बीमार और कुछ पति-पत्नी के आधार वाले हैं। इन शिक्षकों को कर्मचारियों की हड़ताल, कोरोना संकट के चलते कार्यमुक्त नहीं किया गया था। इस बीच शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगा दी गई। अब शासन ने इन्हें कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें