शासन ने तीन इंजीनियरों का डिमोशन कर उन्हें नई तैनाती दी है। तीनों इंजीनियरों पर जौलीग्रांट थानो रायपुर सहस्त्रधारा मोटर मार्ग पर बनाए पुल में अनियमितता बरतने पर गाज गिरी है। शैलेंद्र मिश्रा को अधिशासी अभियंता से सहायक अभियंता पद पर डिमोट करते हुए उनका क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी में तबादला किया है। वे पिथौरागढ़ मुख्य अभियंता कार्यालय संबद्ध थे।
सहायक अभियंता से अपर सहायक अभियंता बनाए जगदीश कांडपाल को देहरादून से प्रांतीय खंड टिहरी और अपर सहायक अभियंता से कनिष्ठ अभियंता बनाए बालेंद्र सिंह को टिहरी से प्रांतीय खंड भटवाड़ी में तैनाती आदेश हुए हैं। कनिष्ठ अभियंता को देहरादून में अटैच पवन कुमार को निर्माण खंड ऊखीमठ तबादला किया है। इनके अलावा दुर्गम में तबादले का विकल्प देने पर सहायक अभियंता मनवर सिंह रावत को देहरादून से अस्थाई खंड गौचर और महेश चंद्र पांडे को पत्नी के कैंसर से पीड़ित होने के कारण बैजरो से धूमाकोट स्थानांतरित किया है।
प्रभारी इंजीनियरों के समायोजन से हुए तबादले
प्रभारी अधिशासी अभियंताओं की तैनाती से समायोजन के बाद अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को अस्कोट से रिक्त पद पर नैनीताल, प्रवीण बहुखंडी को लैंसडौन से पौड़ी, विपुल सैनी को निर्माण खंड पौड़ी से अस्थायी खंड ऋषिकेश, भुवन चंद पंत को निर्माण खंड लोहाघाट, एचओडी कार्यालय देहरादून प्रत्युष कुमार को निर्माण पौड़ी स्थानांतरित किया है।
शासन ने 19 इंजीनियरों को रिवर्ट करने से खाली हुए पदों पर नए प्रभारी इंजीनियरों को समायोजित किया है। सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता बने सुरेश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा से चंपावत, नीरज कुमार जोशी को अल्मोड़ा से निर्माण खंड अस्कोट, रामकृषण कलावर को एचओडी कार्यालय से अस्थाई खंड लोनिवि घनसाली, अजय काला को एचओडी कार्यालय देहरादून से वहीं पर, मोहन चंद्र पलडिया को बेरीनाग से लोहाघाट, दिनेश मोहन गुप्ता को पीएमजीएसवाई नरेंद्र नगर से निर्माण खंड पाबौ भेजा गया है।
70 इंजीनियरों को भी किया इधर से उधर
विभिन्न वृत्तीय कार्यालयों, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय समाप्त होने पर वहां अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व प्रभारी सहायक अभियंता 14 इंजीनियरों और एक मानचित्रकार का तबादला कर दिया है। कुंभ मेला व अन्य समायोजन कार्यों के लिए सहायक अभियंता और अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात 10 इंजीनियरों को इधर से उधर किया है। इनके अलावा अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता पद पर तैनात 35 इंजीनियरों को रिक्त पदों के सापेक्ष नए तैनाती स्थल पर जाने के आदेश जारी हुए हैं।