फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक हवा में झूलती रही यूटिलिटी, अटकी 40 जान

Thu, 28 Jan 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के त्यूनी में नाडा-गडसार मोटर मार्ग पर बुधवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब सवारियों से भरी यूटिलिटी का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक 40 सवारियों की जान हवा में अटकी रही। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी सवारियों को सकुशल वाहन से नीचे उतारा। हुआ यूं कि सवारियों से भरी एक यूटिलिटी सुबह लाखामंडल से गडसार के लिए चली। यूटिलिटी ओवरलोड थी।

सड़क के जर्जरहाल होने के कारण घोड़िया बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी का हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया। पूरी यूटिलिटी कमानी पट्टी के सहारे अटक गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। यूटिलिटी हवा में ऊपर-नीचे झूलने लगी। चालक ने धीरे-धीरे कर एक सवारी को नीचे उतारा। जिसके बाद सवारियों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल है सड़क

नाडा-गडसार मोटर मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है। जिसकी हालत बेहद ही खराब है। कई जगहों पर सड़क बेहद संकरी है। जिसके कारण अक्सर सड़क पर हादसा होता रहता है।

साल 2013 में सड़क के बदहाल होने के कारण 12 और 2008 में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधान सुरेश शर्मा, बाबूराम, रमेश पंवार, फकीरा आदि का कहना है कि हर बार वन विभाग बजट की कमी बताकर सड़क की मरम्मत से हाथ पीछे खींच लेता है।

पूर्व में विभागीय अधिकारी सड़क को पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित करने का आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन इस संबंध में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

सड़क को हस्तांतरित करने के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही विभाग को अधिग्रहित कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, ईई लोनिवि कालसी (पीएमजीएसवाई)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें