मिस डीवा-2015 के ग्रैंड फिनाले में पंद्रह युवतियों को पछाड़कर विजेता बनी 'लव डोस गर्ल' उर्वशी रौतेला अब मिस यूनिवर्स के खिताब के और करीब पहुंच गई हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाने की तैयारी में हैं।
उर्वशी ने बताया कि मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में वह ताजमहल के कांसेप्ट वाली ड्रेस पहनने की तैयारी में हैं। वह इस ड्रेस के साथ मैच करती हुई उत्तराखंड की ज्वेलरी भी पहनेंगी। उर्वशी अब 19 दिसंबर को अमेरिका के लास वेगास में होने जा रहे मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बकौल उर्वशी अपनी फिल्म ‘सनम रे’ के बीच से मिस दीवा कांटेस्ट के लिये पहुंच गई थीं। इस कांटेस्ट की तैयारी के लिए उन्हें बिल्कुल समय नहीं मिला। लेकिन, अपने ऊपर विश्वास था, जिसके बल पर वह विजेता बन गई।
बकौल उर्वशी मैं बेहद खुशनसीब हूं कि जब पिछली बार मैं मिस यूनिवर्स कांटेस्ट के लिए चुनी गई थी तब मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने मुझे क्राउन पहनाया था और इस बार मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने।