फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी होंगे बहाल, सीएम ने दिया आश्वासन

Sat, 02 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : pti
विज्ञापन
आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के लिए शुक्रवार देर रात सीएम के आश्वासन से राहत मिलती दिखाई दी। देर रात उपनलकर्मियों से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने बहाली का आश्वासन दिया। वहीं विभिन्न विभागों में उनके पद सुरक्षित रखे जाएंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि सीएम ने मानदेय वृद्धि का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विभागीय संविदा में रखे जाने एवं हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी आंदोलनरत हैं। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल देर रात मुख्यमंत्री से मिला।

आठ सौ कर्मचारी होंगे बहाल
उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि अधीनस्थ चयन आयोग से समूह ग में की जा रही भर्तियों में उपनल कर्मचारियों के पद सुरक्षित रखे जाएंगे। उनके पदों को रिक्त नहीं दिखाया जाएगा। वहीं हटाए गए आठ सौ कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया जाए या फिर जारी रखा जाएगा इस पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, उपनल कर्मचारियों का धरना शुक्रवार भी जारी रहा। धरना देने वालों में महासचिव महेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुशाग्र जोशी, प्रदेश सचिव हर्षवर्धन लोहनी, पंकज पालीवाल, आशुतोष पुरोहित, विजय राम, धीरज कांडपाल, सोबन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें