फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने किया सीएम आवास कूच, रोका तो बैठे धरने पर

Thu, 30 Jun 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम आवास को कूच करते उपनल कर्मी - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी की मांग पर उपनल कर्मियों ने बुधवार को सीएम आवास कूच किया। पुलिस के रोकने पर वे हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग के समीप ही धरने पर बैठ गए। देर शाम तक उपनलकर्मी धरने पर डटे थे। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता वे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


मांगें नहीं माने जाने से नाराज प्रदेश भर के उपनल कर्मियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में उपनलकर्मी परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब एक बजे उपनल कर्मियों का हुजूम मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला।

पुलिस ने रोका तो बैठे धरने पर
पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर उपनल कर्मियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। इससे नाराज उपनलकर्मी वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन ने उपनल कर्मियों को वहां से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट उपनल कर्मियों को मनाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने लिखित आश्वासन मिलने तक धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि वर्ष 2014 में विधानसभा सत्र के दौरान तत्कालीन सैनिक कल्याण मंत्री ने सदन में उपनल कर्मियों को विभागीय रूप से संविदा पर लिए जाने, वेतन वृद्धि और किसी भी कर्मचारी को सेवा से नहीं हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। उपनलकर्मी इसका जवाब देने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों में संदीप भोटिया, सोहन लाल, आशीष कपरवाण, शैलेंद्र रावत, दीपक चौहान, त्रिभुवन बसेरा, रमेश सेतुड़ी, गणेश पुरोहित, आंचल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें