फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता करेंगे यूपी में चुनाव प्रचार, सूची में हैं ये नाम शामिल

Mon, 21 Feb 2022 10:11 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

यूपी चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अलावा कई नाम सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन
धन सिंह रावत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता यूपी जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की ओर से इनके नामों की सूची जारी की गई है। सूची में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आदि के नाम शामिल हैं। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly election 2022:  मतों में जिसकी ज्यादा हिस्सेदारी, उसकी ही होगी प्रदेश में सरदारी

विज्ञापन

हिमांशु चमोली, संजीव चौहान सहित कई नाम

इनके अलावा विधायक आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, राम सिंह कैडा, अनिल शाही, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, कृष्ण कुमार सिंघल, भारत भूषण चुघ, आदित्य कोठारी, ऋषि कंडवाल, कुंदन परिहार, शिव अरोड़ा, खूब सिंह, सौरभ थपलियाल, मधुसूदन जोशी, हिमांशु चमोली, संजीव चौहान, कमलेश कुमार सैनी, विक्रम कंडारी, जगमोहन चंद, विकास शर्मा, मोहित कौशिक आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें