ऐसी स्थिति में कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही चारधाम में दर्शन की अनुमति दी जाएगी। चारधाम में दर्शन करने से पहले सैनिटाइजेशन, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
सीमित रहेगी तीर्थ यात्रियों की संख्या
चारधाम में प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या सीमित ही रहेगी। बदरीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित है।
अब तक 62 हजार से ज्यादा ई-पास जारी
एक जुलाई से प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोली गई थी। जबकि 25 जुलाई से प्रदेश के बाहर के तीर्थ यात्रियों को भी कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ यात्रा पर आने की अनुमति दी गई। अब तक देवस्थानम बोर्ड ने 62 हजार से अधिक ई-पास जारी किए हैं।