त्योहारों व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में मास्क पहनने और हाथों को बार-बार साबुन से धोने और सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करवाने की जिम्मेदारी भी जिलाधिकारियों पर होगी।
सरकार ने यह माना है कि उत्सवकाल में जो समारोह हो रहे हैं, उसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसलिए जिलाधिकारियों को ताकीद किया गया है कि वे सख्ती से पालन कराएं।
- ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता और बढ़ावा दिया जाएगा।
- अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड करना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाए।
- स्टूडेंट्स केवल पैरेंट्स की लिखित अनुमति के बाद ही कोचिंग आ सकेंगे। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।
- स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन करना होगा।