- चारधाम परियोजना से जोड़ी जाएगी यमुनाघाटी
- पांवटा-देहरादून फोर लेन को भी मिली मंजूरी
- सेलाकुई से मसूरी के बीच डबल लेन रोड बनेगी
- हरिद्वार रिंग रोड परियोजना को भी मिली मंजूरी
- खटीमा बाइपास का भी प्लान हो गया है तैयार
- रामपुर में बनेगा बाइपास, नैनीताल का सफर घटेगा
ये सौगातें भी दीं
- जौलजीवी-मड़कोट-मुन्स्यारी-थापा से मिलम सड़क खोली जाएगी।
- पावनधाम चौक से दुधारी चौक तक एलीवेटेड रोड बनेगी।
- भूपतवाला में बन रहे अंडरपास में पिलर निर्माण किया जाएगा।
- श्रीनगर गढ़वाल में एलीवेटेड रोड व मरीन ड्राइव की डीपीआर तैयार।
- कोटद्वार-सतपुली-ज्वाल्पा-श्रीनगर डबल लेन की डीपीआर में संशोधन होगा।
- डाटकाली से आईएसबीटी तक सड़क निर्माण कार्य होगा।
- बागेश्वर से बिलना तक छारा, अल्मोड़ा में बनारघाट में सड़क सुरक्षा कार्य मंजूर।
- पांडुवाखाल से कर्णप्राय, चोपता से कुंड तक सड़क मरम्मत कार्य होंगे।
- चमोली से चोपता तक, रामनगर से बुआखाल मोटरमार्ग पर दो पुल बनेंगे।
- चंपावत-लोहाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर मरम्मत कार्य होंगे।
- काकड़ीघाट से कुड़ाब तक चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा।
- रुद्रप्रयाग में एक किमी लंबी टनल का निर्माण किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर-हरिद्वार एनएच 58 का 4 लेन निर्माण (लंबाई 78 किमी, लागत 1750 करोड़), रुड़की-छुटमलपुर-गागलहेड़ी (एनएच 73), छुटमलपुर-गणेशपुर (एनएच 72 ए) का 4 लेन निर्माण (लंबाई 54 किमी लागत, 2200 करोड़), हरिद्वार-देहरादून एनएच 58 एवं 72 का 4 लेन निर्माण (लबाई 37 किमी, लागत 1000 करोड़ रुपये), मुजफ्फरनगर-हरिद्वार एलिवेटेड संरचना मायापुरी एस्केप चैनल पर सेतु एनएच 58 (लंबाई 01 किमी, लागत 50 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे
गडकरी ने कहा कि पर्यावरण और विकास, दोनों को साथ लेकर चलना है। हमने तय किया है कि एक पेड़ के बदले हम 10 पेड़ लगाएंगे।
400 करोड़ के ये शिलान्यास
रुद्रप्रयाग जिले में एक किमी लंबी टनल का निर्माण एवं अलकनंदा नदी पर एनएच 107, एनएच 7 को जोड़ने के लिए दीर्घ सेतु का निर्माण (लंबाई दो किमी, लागत 250 करोड़), अल्मोड़ा जिले में एनएच 309 बी के अंतर्गत पैटशाल से पनुवानौला और दानिया से पनार के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लंबाई 45 किमी, लागत 50 करोड़ रुपये) और पौड़ी गढ़वाल जिले में एनएच 119 (नया 534) के अंतर्गत सतपुली से अगरोड़ा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य (लंबाई 33 किमी, लागत 100 करोड़ रुपये) का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेनि), केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य राज्य मंत्री संजीव बालियान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हाजी फजलुर्रहमान सहित कई विधायक और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड में भी तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी में काफी विस्तार हो रहा है। इससे न केवल चार धाम यात्रा सुगम होगी बल्कि पर्यटन गतिविधियों का विस्तार भी होगा। इसका फायदा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को होगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हम गड़करी जी के आभारी हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड