मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करता प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मासिस?
- फोटो : DEHRADUN
नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार फार्मेसिस्ट (एलोपैथिक) संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री ने 30 अगस्त को सचिव स्वास्थ्य और स्वास्थ्य महानिदेशक की मौजूदगी में संयुक्त वार्ता का आश्वासन दिया।
प्रदेश से आए बेरोजगार फार्मेसिस्ट पिछले आठ दिन से आंदोलनरत हैं। शनिवार को फार्मेसिस्टों ने समर्थन जुटाने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, यतिस्वरानंद, विधायक बलवंत भौर्याल, दिलीप सिंह, सुरेश राठौर, धन सिंह से भी मुलाकात की। वक्ताओं ने कहा कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़, रंजन, रविंद्र धनपाल, शैलेंद्र, लववीर, विजय जयप्रकाश, मनोज, हरीश, राजेश्वर, विनायका मौजूद रहे। उधर, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने भी बेरोजगारों की मांग का समर्थन किया।