केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती
- फोटो : amar ujala
आगामी 2 मई को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगी। यहां वे नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण करेंगे।
उनके साथ उत्तराखंड के राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर दोनों मंत्री अलकेश्वर घाट में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। भाजपा नगर मंडल महामंत्री अनूप बहुगुणा ने बताया कि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।