आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन संस्तुति विभाग को पहुंचने के बाद विभाग भी अपने स्तर से प्रमाणपत्रों की जांच करते हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि सभी भर्तियों में शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जा रही है। अभ्यर्थी किसी भ्रामक तथ्य पर विचार न करें। गौरतलब है कि 2022 में विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग का कामकाज अटक गया था। पिछले साल नए सिरे से शुरुआत की गई है।
समूह-ग की तीन भर्तियों के अधियाचन मिले
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह-ग की तीन भर्तियों के अधियाचन भेज दिए हैं। इसमें वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला सहायक शामिल है। आयोग इनका अध्ययन कर रहा है, जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।