एलटी शिक्षक भर्ती : 1544 पदों पर मौका
आयोग के मुताबिक, सहायक अध्यापक (एलटी) कुमाऊं मंडल में 758 और गढ़वाल मंडल में 758 पद मिलाकर कुल 1544 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए संबंधित विषय में 12वीं, ग्रेजुएशन के अलावा बीएड या एलटी डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदकों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तक रखी गई है। इसके लिए 22 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा तिथि आयोग बाद में जारी करेगा।
वन स्केलर भर्ती : 200 पदों पर मौका
आयोग ने वन विकास निगम में वन स्केलर के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए 18 मार्च से आठ अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग परीक्षा तिथि बाद में जारी करेगा।
वाहन चालक भर्ती : 34 पदों पर मौका
आयोग ने विभिन्न विभागों में वाहन चालकों के 34 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तय की गई है। इस भर्ती के लिए 19 मार्च से 09 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 से 15 अप्रैल तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसकी परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है।